एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर- ऐसे प्रोग्राम जो किसी विशेष उद्देश्य के लिए बनाए जाते हैं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहलाते हैं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर यूजर के कार्यों को आसान बनाते हैं यूजर अपने सभी कार्यों में एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण है एमएस ऑफिस, टैली, वेब ब्राउज़र, पेजमेकर, फोटोशॉप, कोरल्ड्रॉ ,नोटपैड ,वर्डपैड ,पेंट इत्यादि |
वेब ब्राउज़र - वेब ब्राउज़र एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है वेब ब्राउज़र अपने कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने का कार्य करता वेब ब्राउज़र के उदाहरण है इंटरनेट एक्सप्लोरर, मोज़िला फायरफॉक्स ,गूगल क्रोम, सफारी ,मिनी यूसी ब्राउजर, माइक्रोसॉफ्ट एज ,नेटस्कैप नेविगेटर इत्यादि |
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर - ऐसे प्रोग्राम जो सिस्टम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की मरमत एवं रखरखाव करने के लिए बनाए जाते हैं उन्हें यूटिलिटी सॉफ्टवेयर कहा जाता है यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के उदाहरण एंटीवायरस,डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर
वायरस -ऐसे प्रोग्राम जो दूसरे प्रोग्राम को चलने में बाधा उत्पन्न करते हैं वायरस कहलाते हैं |
एंटीवायरस- ऐसा प्रोग्राम जो वायरस को रोक कर रखते हैं एंटीवायरस कहलाते एंटीवायरस के उदाहरण है नॉर्टन, Quick Heal
हार्डवेयर - कंप्यूटर के वह सभी उपकरण जिससे हम पकड़ सकते हैं या छू सकते हैं तथा जिनका मूर्त रूप होता है वह सभी हार्डवेयर कहलाते हैं| हार्डवेयर कंपोनेंट – इनपुट, आउटपुट ,प्रोसेसिंग, स्टोरेज इत्यादि
पेरीफेरल उपकरण - वह सभी उपकरण जो सीपीयू में बाहर से जोड़ जाते हैं जैसे कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, स्पीकर इत्यादि |
इनपुट उपकरण - वे उपकरण जो यूजर से डाटा लेकर सीपीयू को देते हैं इनपुट उपकरण कहलाते हैं जैसे कीबोर्ड, माउस, लाइट पेन, जोस्टिक, स्कैनर, वेब कैमरा, सेंसर, माइक्रोफोन, ट्रैकबॉल, टचपैड,OMR,OCR, मीडि डिवाइस इत्यादि
आउटपुट उपकरण - वह उपकरण जो सीपीयू से डाटा लेकर यूजर को देते हैं आउटपुट उपकरण कहते हैं जैसे उदाहरण मॉनिटर, स्पीकर, प्लॉटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर इत्यादि |
प्रोसेसिंग उपकरण - जैसे मदरबोर्ड ,प्रोसेसर ,मेमोरी, स्टोरेज- हार्ड डिस्क ड्राइव, पेन ड्राइव, सीडी ,डीवीडी|
कंप्यूटर का उपयोग - कंप्यूटर का उपयोग सभी जगह किया जाता है आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहां कंप्यूटर का उपयोग नहीं किया जाता है सभी जगह कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है|