RS-CIT (राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक बुनियादी कंप्यूटर कोर्स है |
यह कोर्स राज्य में कंप्यूटर साक्षरता बढ़ाने और सरकारी नौकरियों के लिए आवश्यक योग्यता प्राप्त करने हेतु अत्यंत लोकप्रिय है |
इसे वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) और RKCL द्वारा संचालित किया जाता है |
परीक्षा और मूल्यांकन
परीक्षा में कुल 100 अंक होते हैं, जिन्हें दो भागों में बांटा जाता है:
- आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment): 30 अंक (ट्रेनिंग सेंटर द्वारा)
- मुख्य लिखित परीक्षा (Main Exam): 70 अंक
- परीक्षा में 35 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) आते हैं।
- उत्तीर्ण होने के लिए कुल मिलाकर न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।